IND vs SL Asia Cup: श्रीलंका को धूल चटाने उतरेगी रोहित एंड कंपनी, होंगे 5 बड़े बदलाव, जानें प्लेइंग इलेवन

नई दिल्लीः भारत आज एशिया कप के उस पांच साल के सूखे को खत्म करने के लिए जी जान लगा देगा, जिसका सभी को इंतजार है। एशिय कप का खिताबी मुकाबला आज श्रीलंका और भारत के बीच खेला जाना है, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इस मुकाबले को जीतने के लिए दोनों ही टीमें एड़ी से चोटी तक जोर लगाएंगी, जिसके लिए खिलाड़ी खूब नेट प्रैक्टिस कर पसीना भी बहा रहे हैं।

वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए यह खिताब किसी तगड़े तोहफे से कम नहीं होगा। इसमें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के कुशल की भी परीक्षा होगी, क्योंकि उनके नेतृत्व में टीम कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीती है। अब सभी की निगाहें इसी पर टिकी हुई हैं कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगा। वैसे बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच की बात करें तो इस बार टीम में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

IND vs SL Asia Cup

रोहित एंड कपनी 5 साल का वनवास करेगी खत्म

श्रीलंका की राजधानी कोलंबों में होने वाले एशिया कप फाइनल मुकाबले में आज काफी रोमांचक स्थिति बनी रहेगी। यहां सभी की नजरें रोहित एंड कंपनी पर होंगी। दोनों टीमों के बीच एशिया कप में अब तक 20 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 10 मैचों में जीत हासिल की है। इसमें श्रीलंका को भी 10 मुकाबलों में जीत मिली है। इतना ही नहीं भारतीय टीम ने 7 बार एशिया कप खिताब जीता है।

इतना ही नहीं इसमें 5 बार फाइनल में उसने श्रीलंका हराया है। श्रीलंका ने भी भारत को 3 बार एशिया कप के फाइन में शिकस्त दी है। इसके साथ ही फाइनल में भारत को जीता का दावेदार के तौर पर माना जा रहा है। वहीं, भारत 5 सालों से किसी मल्टी नेशन टूर्नामेंट को नहीं जीत सका है। आखिरी बार भारत ने साल 2018 में मल्टी नेशन टूर्नामेंट में विजय पताका फहराई थी। अब सभी के मन में यह सवाल है कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या रहने वाली है, जिसे जानना होगा।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या रहने वाली है यह सभी के मन में सवाल उछल रहा है। शुक्रवार को बांग्लादेश से खेले गए सुपर फोर मैच में भारत चयनकर्ताओं ने अपने पांच मुख्य खिलाड़ियों को आराम दिया था। अब एशियका कप के आखिरी मुकाबले के लिए विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव की वापसी होना तय मानी जा रही है। इस हिसाब से टीम में 5 बदलाव देखने को मिलेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top